google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

महिला अधिकारिता विभाग पाली ने आयोजित किया महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम

पाली : महिला अधिकारिता विभाग, पाली द्वारा राज्य स्तरीय संकल्प एचईडब्ल्यू दस दिवसीय जागरूकता अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम उपनिदेशक महिला अधिकारिता पाली के नेतृत्व में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में DHEW से जेंडर विशेषज्ञ राजश्री ने सक्रिय रूप से महिलाओं व युवतियों को उच्च शिक्षा, व्यवसायिक प्रशिक्षण एवं कौशल विकास की दिशा में जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं को स्वरोजगार की प्रेरणा दी और बताया कि किस प्रकार वे निजी क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। साथ ही मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना का लाभ लेकर महिलाएं स्वयं उद्यमी बनकर अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं।

राजश्री ने कहा कि शिक्षा और प्रशिक्षण ही महिला सशक्तिकरण की कुंजी है। साथ ही महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं व सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि वे सामाजिक-आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। इस अवसर पर महिलाओं से अपील की गई कि वे अपने विकास के लिए संकल्प लें और रोजगार व स्वरोजगार के क्षेत्र में अपने कदम बढ़ाएं।

कार्यक्रम में सुपरवाईजर पिंकी मीणा, इंदुबाला, PSSK से प्रियंका व्यास सहित लगभग 30 साथिन उपस्थित रहीं। इस पहल के माध्यम से महिलाओं को रोजगार प्राप्ति, स्वरोजगार योजना में लाभ लेने और स्वयं के विकास के नए आयाम खोलने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि यह जागरूकता अभियान राज्यभर में महिलाओं के सामर्थ्य को बढ़ाने व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। आगामी दिनों में भी इसी तरह के कार्यक्रम लगातार विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस अभियान से जुड़ सकें।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button