google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष निःशुल्क अग्निकर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन

पाली : शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के पावन अवसर पर एक विशेष निःशुल्क अग्निकर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह चिकित्सा शिविर 17 सितंबर 2025 को आदर्श नगर, आईमाता पार्क के पास श्री परमहंस अथर्व आयुर्धाम आयुर्वेद एवं पंचकर्म क्लिनिक में आयोजित होगा।

अग्निकर्म एवं पंचकर्म विशेषज्ञ आयुर्वेदाचार्य वैद्य अखिल व्यास ने बताया कि इस शिविर में मुख्य रूप से एड़ी दर्द, फुटकार्न (कदर), मस्सा (मषक), चिप्प (कुनख), कमर दर्द जैसी विकारों का आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार किया जाएगा। शिविर में दो सत्र आयोजित किए जाएंगे प्रातः 10:00 बजे से 1:00 बजे तक और शाम 5:00 बजे से रात 8:00 बजे तक।

वैद्य अखिल व्यास ने बताया कि यह चिकित्सा शिविर भारतभर में आयुर्वेदाचार्य उदय गजानन तल्हार (जलगांव, महाराष्ट्र) के प्रेरणा से चलाए जा रहे हैं। उनका उद्देश्य आयुर्वेदिक चिकित्सा को प्रोत्साहित कर आम जनमानस को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

यह शिविर पूरी तरह से निःशुल्क आयोजित किया जा रहा है ताकि पाली के नागरिक आधुनिक सुविधाओं के साथ आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति का लाभ उठा सकें। आयुर्वेदाचार्य वैद्य अखिल व्यास ने आम जनता से आग्रह किया कि वे शिविर में पधार कर अपनी स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करवाएं। इस पहल से न केवल आयुर्वेदिक चिकित्सा की पारंपरिक महत्वता को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि लोग प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों से जुड़कर अपने जीवन में स्वास्थ्य सुधार की दिशा में कदम बढ़ा सकेंगे।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श, अग्निकर्म चिकित्सा, पंचकर्म उपचार, आयुर्वेदिक परामर्श, और स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह स्वास्थ्य शिविर स्थानीय नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा। इस अवसर पर पाली के स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता व स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद रहेंगे ताकि शिविर का समुचित संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button