google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यशिक्षा

हिंदी दिवस पर कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में आयोजित कार्यशाला, हिंदी के महत्व पर विशेष चर्चा, प्रतिभाओं को पुरस्कार वितरण

पाली : हिंदी दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत पाली की ओर से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय छात्रावास खौड में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छात्राओं को हिंदी भाषा के महत्व से अवगत कराने तथा दैनिक जीवन में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन से किया गया, जिसकी अध्यक्षता छात्रावास वार्डन लीला मेघवाल ने की। उन्होंने हिंदी को राष्ट्रभाषा बताते हुए इसके माध्यम से देश की एकता, संस्कृति और संचार में योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही सभी छात्राओं से हिंदी का नियमित प्रयोग करने की शपथ भी दिलवाई गई।

स्वामी विवेकानंद युवा मंडल अध्यक्ष पारस थानवी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में बताया कि सरल अभिव्यक्ति के साथ हिंदी का प्रयोग युवाओं के व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र प्रेम को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने युवाओं को “माय भारत पोर्टल” पर उपलब्ध भारत क्विज में अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कर ज्ञानवर्धन हेतु भाग लेने की जानकारी दी।

कार्यक्रम में हिंदी को जानो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान पर हेतल परिहार, द्वितीय स्थान पर दिक्षा रावल, तृतीय स्थान पर चेतना रही। इन सभी को पुरस्कार स्वरूप पानी की बोतल वितरित की गई।

कार्यक्रम का संचालन बिरमाराम द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पारस थानवी, छात्रावास वार्डन लीला मेघवाल, अध्यापिका चेतना, बीरमाराम, दिलीप आदरा, ओगराम, छात्राएं साक्षी, अकिता, वंदना, जशोदा और खुशी उपस्थित रहे। इस आयोजन ने हिंदी भाषा को बढ़ावा देने की दिशा में सकारात्मक संदेश दिया। उपस्थित जनों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता पर जोर दिया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button