google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : सम्पन्न हुआ राज्य पुरस्कार गाइड प्रशिक्षण शिविर, 139 गाइड्स ने प्राप्त की बहुआयामी कौशल प्रशिक्षण की डिग्री

पाली : राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय पाली के तत्वावधान में आयोजित राज्य पुरस्कार गाइड प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन आज हुआ। यह पांच दिवसीय कार्यक्रम 10 से 14 सितंबर तक जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंग बाड़ी पाली में आयोजित किया गया था, जिसमें जिले के 22 विद्यालयों से कुल 139 गाइड्स ने भाग लेकर विविध प्रशिक्षण प्राप्त किया।

सी ओ गाइड डिंपल दवे ने बताया कि शिविर का अंतिम दिन विश्व शांति एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा के माध्यम से गाइड्स को एकजुटता का संदेश दिया गया। इसके बाद ध्वज अवतरण के साथ अंतिम वार्ता सम्पन्न कर प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया।

सी ओ स्काउट गोविन्द मीना ने बताया कि प्रशिक्षुओं को राज्य पुरस्कार गाइड पाठ्यक्रम के अंतर्गत व्यापक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसमें शामिल विषय थे – बी पी सिक्स व्यायाम, ध्वजारोहण एवं निरीक्षण, गैजेट बनाना एवं गांठें लगाना, गणवेश धारण करना, दक्षता पदक की जानकारी, सेवा लॉगबुक संधारण, प्राथमिक चिकित्सा, झंडा गीत, राष्ट्रगान, राष्ट्रध्वज के महत्व, आपदा प्रबंधन, विपरीत परिस्थितियों में जीवन जीने की कला, संसाधन सीमित में जीवन यापन, रात्रिकालीन कैंप सुरक्षा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और अनेक व्यावहारिक व सैद्धांतिक प्रशिक्षण विषय शामिल रहे।

प्रशिक्षण कार्य में सहायक लीडर ट्रेनर उर्मिला यति, नसीम बानो, अलका टाक, कमलेशी मीणा, खुशबू, विश्वा, सुमित्रा ने प्रशिक्षकों के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया। रोवर विशाल, भीमाराम, करण, हेमराज, हिमांशु, कैलाश, घीसाराम और रेंजर काव्या ने शिविर संचालन में सेवाएं प्रदान कीं। सीओ गाइड डिंपल दवे ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, राष्ट्रीय एकता तथा सामाजिक सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

साथ ही आगामी स्काउट यूनिट लीडर बेसिक प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन आगामी 15 से 21 सितंबर तक इसी प्रशिक्षण केंद्र पर किया जाएगा। इस नए शिविर में जिले के समस्त ब्लॉक से चयनित स्काउट यूनिट लीडर्स को 7 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे स्काउट गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित कर सकें।

इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को राष्ट्र निर्माण, आपदा प्रबंधन, सामाजिक समर्पण और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। आयोजन में भाग लेने वाले सभी प्रशिक्षुओं ने इस पहल को प्रेरणादायक बताया और भविष्य में भी ऐसे शिविरों की आवश्यकता पर जोर दिया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button