google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : जिला कांग्रेस सेवादल ने किया जनजागरूकता अभियान तेज़, लोकतंत्र बचाओ तिरंगा पद यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

पाली : जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन प्रशिक्षण अभियान के तहत आयोजित पाली सहयोगी प्रशिक्षण शिविर के तृतीय दिवस पर भव्य ध्वज-वंदन कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज़ोन प्रभारी व कांग्रेस सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला ध्वज रक्षक बने, जबकि पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः वंदना, शारीरिक व्यायाम व पीटी परेड से हुई। इसके बाद शिविरार्थी ग्राम देसूरी स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोकतंत्र के प्रति अपने आदर व सम्मान का परिचय दिया। तत्पश्चात ग्रामवासियों के सहयोग से “लोकतंत्र बचाओ तिरंगा पद यात्रा” ग्राम के प्रमुख मार्गों में निकाली गई, जिसमें जनमानस ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शिविरार्थियों का स्वागत किया।

पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर ने अपने संबोधन में कांग्रेस सेवादल के गौरवपूर्ण इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्तमान समय में लोकतंत्र पर विभिन्न प्रकार के संकट मंडरा रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस सेवादल का कार्य समाज में जागरूकता फैलाना और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना अत्यंत महत्वपूर्ण बन गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष व ज़ोन प्रभारी मोहन हटेला ने कहा कि कांग्रेस सेवादल एक अनुशासित, कर्मठ संगठन है, जिसका मुख्य उद्देश्य संविधान की रक्षा और समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विरोधी ताकतों के खिलाफ संघर्ष को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।

कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने अतिथियों का परंपरागत केप व सूत की माला पहनाकर स्वागत किया। शिविरार्थियों को उनके योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए। प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत, प्रदेश कांग्रेस सचिव डिंपल राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र अडवाना, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भैरोसिंह राजपुरोहित सहित अनेक गणमान्य नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में सादड़ी नगर अध्यक्ष गोविंद व्यास, पूर्व नगर अध्यक्ष राकेश मेवाड़ा, पूर्व प्रधान सुशीला गौड़, कैंप प्रशिक्षक देवेंद्र शर्मा, जिला कांग्रेस महासचिव आमीन अली रंगरेज, प्रवक्ता प्रमोदपाल सिंह मेघवाल, यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष गिरधारी लाल मीणा, महिला विंग जिलाध्यक्ष फरीदा बानो पठान समेत पाली जिले के समस्त ब्लॉकों से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और शिविरार्थी उपस्थित रहे।

इस आयोजन से कांग्रेस सेवादल का संदेश स्पष्ट हुआ कि देश और संविधान की रक्षा के लिए संगठन निरंतर कार्यरत रहेगा। लोकतंत्र के प्रति जागरूकता फैलाना व युवा पीढ़ी को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ना कांग्रेस सेवादल का मुख्य उद्देश्य है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button