महादेव रिसोर्ट में भव्य जिला कार्यशाला आयोजित, सेवा व समाज कल्याण पर हुआ जोर

पाली : भारतीय जनता पार्टी जिला पाली द्वारा सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत जनहितकारी कार्यों को सुदृढ़ करने एवं समाज के अंतिम छोर तक सेवा पहुँचाने के उद्देश्य से भव्य जिला कार्यशाला का आयोजन महादेव रिसोर्ट, सिसरवाड़ा, सोजत रोड पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला नेतृत्व के साथ विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, विधायक शोभा चौहान, जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी, उप प्रमुख जगदीश चौधरी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र बोहरा सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य भाजपा के संगठनात्मक मंत्र सेवा ही संगठन को मजबूती प्रदान करना तथा समाज में समरसता व सहयोग की भावना का प्रसार करना है। उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान में नेक्स्ट-जेन जीएसटी रिफॉर्म्स और आत्मनिर्भर भारत संकल्प के माध्यम से आर्थिक सुधार और सामाजिक कल्याण के कार्य किए जाएंगे।

सेवा पखवाड़ा जिला संयोजक भरत त्रिवेदी ने विस्तार से जानकारी दी कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता कार्यक्रम, वृद्धा व बाल सहायता कार्यक्रम, निर्धन कल्याण कार्य व जनसामान्य के लिए अन्य सामाजिक कार्य आयोजित किए जाएंगे।
कार्यशाला में जिला के सभी विधायक, पूर्व विधायक, जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, पंचायत समिति सदस्य, विधानसभा संयोजक सहित संगठन के विभिन्न पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी को निर्देशित किया गया कि वे अपने क्षेत्र में सक्रियता से भाग लें और सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित सभी गतिविधियों के फोटो व जानकारी सरल एप्लीकेशन पर अपलोड करें। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने सेवा कार्यों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कहा गया कि देश के हर नागरिक तक स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और स्वच्छता जैसी मूलभूत सेवाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भंवर जी सेणचा, रामकिशोर साबू, श्याम गहलोत, देवीलाल मेघवाल, नरपत सोलंकी, दिनेश सिंह राजपुरोहित, कन्यादेवी गरासिया, प्रतापसिंह जोधा, शैतान देवासी, मुकेश नाबरिया, पशुपति सिंह, पुखराज बंजारा, गोपाल बंजारा, महावीर अखावत, राहुल मेवाड़ा सहित जिले के समस्त पदाधिकारी एवं मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
इस सेवा पखवाड़ा के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी ने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने की दिशा में एक बार फिर अपना क़दम मजबूती से बढ़ाया है। आगामी दिनों में पूरे जिले में आयोजित विविध कार्यक्रम इस संकल्प को वास्तविकता में बदलने का कार्य करेंगे।



