google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : महिला अधिकारिता व एजुकेट गर्ल्स की साझा पहल, साथिन कार्यशाला का आयोजन, 35 से अधिक साथिनों को किया गया तकनीकी व सरकारी योजनाओं से सशक्त

पाली : महिला अधिकारिता राजस्थान सरकार एवं एजुकेट गर्ल्स की साझा पहल के तहत पाली जिला कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को सक्षम साथिन कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यशाला जिले में लगभग 35 से अधिक साथिनों और सुपरवाइजर्स के लिए विशेष रूप से आयोजित की गई, ताकि उन्हें आधुनिक तकनीकी विषयों, सरकारी योजनाओं व महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक कर आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

कार्यक्रम का शुभारंभ एजुकेट गर्ल्स की रुपाली शर्मा द्वारा साथिनों का स्वागत कर किया गया। इसके बाद एजुकेट गर्ल्स टीम ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान और प्रशिक्षण सत्र प्रस्तुत किए। रुपाली शर्मा ने शिक्षा सेतु योजना के अंतर्गत ओपन स्कूल में नामांकन प्रक्रिया, उच्च शिक्षा के लाभ एवं सरकारी सहायता योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी।

डिजिटल टूल्स व साइबर सुरक्षा के महत्व को रजत शर्मा ने सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया, ताकि साथिन आधुनिक डिजिटल युग में सुरक्षित रूप से कदम रख सकें। जेंडर स्पेशलिस्ट राजश्री ने महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे लाडो प्रोत्साहन योजना, जननी सुरक्षा योजना, आत्मनिर्भर भारत योजना आदि का विस्तारपूर्वक परिचय दिया।

डॉ. सुमन चौधरी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बांगड अस्पताल ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी आवश्यक जानकारी साझा की। साथ ही, सुपरवाइजर पिंकी एवं अन्य साथिनों ने अपने कार्यों, अनुभवों और उपलब्धियों को साझा कर प्रेरणा दी। वन स्टॉप सेंटर से रेशमा ने शिक्षा सेतु योजना के तहत शिक्षा प्राप्ति यात्रा व प्रक्रिया पर अपने अनुभव साझा किए।

कार्यशाला के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि भागीरथ, उपनिदेशक महिला सशक्तिकरण ने उपस्थित साथिनों को सशक्तिकरण के महत्व पर जोर देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने, अर्जित ज्ञान का समाजसेवा में उपयोग करने एवं महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह कार्यशाला महिला सशक्तिकरण व तकनीकी जागरूकता के क्षेत्र में पाली जिले में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में स्थापित हुई, जो सामाजिक परिवर्तन व महिला आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button