google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

बाल विवाह व नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता अभियान

पाली : राजस्थान राज्य सरकार एवं जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री के सख्त निर्देशानुसार जिले में बाल विवाह की रोकथाम और नशा मुक्ति के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु विशेष अभियान जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को ज्योति विद्या मंदिर विद्यालय पाली में बाल विवाह निषेध व नशा मुक्त राजस्थान अभियान के तहत महत्वपूर्ण शपथ ग्रहण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तृप्ति चतुर्वेदी की उपस्थिति में बाल अधिकारिता विभाग, पाली की सहायक निदेशक डॉ. टीना अरोड़ा के दिशा-निर्देशानुसार चाइल्ड हेल्प लाईन यूनिट की टीम ने किया। काउंसलर रेणुका जोशी, सुपरवाइजर विनय कुमार एवं केस वर्कर दिव्यांशी अरोड़ा ने कार्यक्रम में मौजूद लगभग 200 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ को बाल विवाह की दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए जागरूक किया।

इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं को “बाल विवाह मुक्त राजस्थान” अभियान के तहत शपथ दिलवाई गई, ताकि वे समाज में इस कुप्रथा के विरुद्ध खड़े होकर बदलाव का संदेश फैलाएं। साथ ही, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग, नई दिल्ली द्वारा जारी जॉइन्ट एक्शन प्लान “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” के तहत नशा मुक्ति की भी शपथ ग्रहण कराई गई।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि विद्यालय में बालकों के प्रहरी क्लब का गठन किया जाएगा, जो बाल संरक्षण, बाल विवाह निषेध व नशा मुक्ति के प्रति निरंतर सक्रिय रहेगा। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को न केवल अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है, बल्कि उन्हें समाज में बदलाव की सकारात्मक शक्ति के रूप में विकसित करना भी है।

डॉ. टीना अरोड़ा ने कहा, “बाल विवाह रोकना समाज का कर्तव्य है। इससे बच्चों का भविष्य उज्जवल बनता है। साथ ही नशे जैसी विकृति से लड़ना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अभियान के माध्यम से हम बच्चों को एक स्वस्थ, शिक्षित और सुरक्षित समाज का हिस्सा बनाने का प्रयास कर रहे हैं।”

विद्यालय के प्रधानाचार्य तृप्ति चतुर्वेदी ने कहा कि “आज का यह कदम हमारे बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, समाज के कुप्रथाओं से बचाने और सकारात्मक बदलाव की ओर प्रेरित करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाएगा।” कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे बाल विवाह व नशा जैसी कुप्रथाओं के विरुद्ध आवाज उठाएंगे और जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button