google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सेवा पखवाड़े में सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण सेवा शिविरों की शुरुआत, मंत्री जोराराम कुमावत ने किया निरीक्षण

पाली : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में सेवा पखवाड़े के तहत बुधवार को ग्रामीण सेवा शिविरों की शुरुआत हुई। पंचायत समिति सभागार, सुमेरपुर में आयोजित शुभारंभ समारोह में स्थानीय विधायक एवं पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने शिविरों का शुभारंभ किया।

इसके बाद मंत्री कुमावत ने ग्राम पंचायत जवाई बांध और कोलीवाड़ा में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर ही उनके समाधान के निर्देश दिए।

मंत्री कुमावत ने बताया कि शिविरों में राजस्व प्रकरणों के निस्तारण के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया गया। इनमें बंटवारा, नामांतरण, पट्टा वितरण, जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र, पशु बीमा योजना पॉलिसी वितरण, किसान पंजीकरण, झूलते तारों को दुरुस्त करने सहित 16 विभागों द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर के दौरान मंत्री कुमावत ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कोलीवाड़ा शिविर में उप सरपंच अर्जुन सुथार, कैलाश सुथार, प्रशासक तीजा देवी, बीडीओ प्रमोद दवे, तहसीलदार दिनेश आचार्य सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं जवाई बांध शिविर में एसडीएम कालूराम कुम्हार, नायब तहसीलदार प्रतीक, प्रशासक पुष्पा देवी, पंचायत समिति सदस्य जयनारायण सीमा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button