google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली नगर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, वार्ड 23-24 की जनसमस्याओं के समाधान की मांग

पाली : नगर निगम सभागार में आयोजित शहरी सेवा शिविर के दौरान वार्ड नं. 23 व 24 सहित आसपास के क्षेत्रों में व्याप्त मूलभूत जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पदाधिकारी ताराचन्द चन्दनानी ने नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा।

चन्दनानी ने बताया कि बजट अभाव के चलते टैगोर नगर आवासीय योजना से जुड़े वार्डों में कई विकास कार्य लंबे समय से अधूरे पड़े हैं। इनमें क्षतिग्रस्त व खस्ताहाल सड़कों का निर्माण, सार्वजनिक उद्यानों का रख-रखाव एवं कायाकल्प, सड़कों का पेचवर्क, सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाना, बबूल झाड़ियों की सफाई, सीवरेज चेम्बर ओवरफ्लो का स्थायी समाधान और शेष बचे सीवर लाइन कनेक्शन शामिल हैं।

इसके अलावा प्रमुख चौराहों व उद्यानों में हाईमास्ट व हाइड्रोजन स्ट्रीट लाइट लगाने, सर्किट हाउस रोड डिवाइडर पर सोडियम रोड लाइट व लोहे की जाली लगाने की भी मांग रखी गई।

चन्दनानी ने टैगोर नगर, ईडब्ल्यूएस हुड़को क्वार्टर्स, मरुधर नगर, गायत्री नगर, आदिनाथ कॉलोनी, करणी कॉलोनी, शास्त्री नगर, आदर्श विहार, नूर कॉलोनी, सुखाड़िया नगर सहित अनेक क्षेत्रों में आरसीसी, डामरीकरण व इंटरब्लॉक सड़कों के निर्माण और अन्य मूलभूत सुविधाओं को तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button