google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Jodhpurदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जोधपुर मंडल में स्वच्छोत्सव 2025 के तहत स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों कर्मचारी व परिवारजन हुए लाभान्वित

जोधपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर मंडल पर स्वच्छता अभियान स्वच्छोत्सव 2025 के तहत गुरुवार को मंडल के विभिन्न स्टेशनों और कॉलोनियों में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर एवं स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.आर. बुनकर के नेतृत्व में आयोजित इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों, उनके परिजनों, महिलाओं, बच्चों, हाउसकीपिंग स्टाफ और खानपान विक्रेताओं को निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।

शिविर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित किए गए।
इस दौरान भगत की कोठी स्वास्थ्य केंद्र, पुरानी लोको कॉलोनी, नई मेडिकल कॉलोनी, डीएस कॉलोनी और रेलवे वर्कशॉप जोधपुर सहित कई स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगे। साथ ही मेड़ता रोड, जैसलमेर, समदड़ी और बाड़मेर स्वास्थ्य केंद्रों पर भी जांच शिविरों का आयोजन हुआ।

मेडिकल टीम में स्त्री रोग विशेषज्ञ और फिजिशियन के साथ मनोवैज्ञानिक चिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी, फार्मासिस्ट और अस्पताल सहायक शामिल रहे।
इन शिविरों से बड़ी संख्या में कर्मचारी और उनके परिवारजन लाभान्वित हुए। जिनमें रेलवे स्टेशन जोधपुर से 174, डीएस कॉलोनी से 60, भगत की कोठी से 70 और जैसलमेर से 24 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button