ग्राम पंचायत गुदोंज शिविर में चम्पादेवी को मिला आवासीय पट्टा, कैबिनेट मंत्री कुमावत ने किया सौंपा

पाली : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप ग्राम पंचायत स्तर पर आमजन की समस्याओं के निस्तारण हेतु चल रहे शिविरों में आज पाली पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गुदोंज में उल्लेखनीय कार्य हुआ।
गांव की चम्पादेवी पत्नी दूदाराम, जो लंबे समय से आवासीय पट्टे की आवश्यकता को लेकर प्रयासरत थीं, आज शिविर में पहुंचीं और अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रखी। प्रशासन ने तुरंत उनकी मांग का संज्ञान लिया और आवासीय भूमि का पट्टा जारी किया।
विशेष क्षण तब आया जब कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने स्वयं अपने हाथों से चम्पादेवी को पट्टा सौंपा। पट्टा मिलते ही उनके चेहरे पर खुशी छलक पड़ी और उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं मंत्री कुमावत का आभार जताया।
इस अवसर पर पंचायत समिति प्रधान मोहनी पुखराज पटेल एवं ग्राम पंचायत गुदोंज के सरपंच दिनेश बंजारा भी मौजूद रहे। दूदाराम ने भी मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि ऐसे शिविर आमजन के लिए जीवन में उम्मीद और सहारा लेकर आते हैं।



