google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : भाजपा सेवा पखवाड़ा 2025: स्वास्थ्य शिविर में मोसमी बुखार, ब्लड प्रेसर और शुगर की जांच, दवाइयों के साथ बचाव उपाय भी बताए गए

पाली : भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रव्यापी सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज ट्रांसफॉर नगर नया गांव स्थित स्वास्थ्य सेंटर पाली में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय नागरिकों की मोसमी बुखार, ब्लड प्रेसर, शुगर, खांसी और सामान्य बीमारियों की जांच की गई। चिकित्सकों ने रोगियों को दवाइयां प्रदान करते हुए बचाव, रोकथाम और राहत उपाय भी बताये।

इस अवसर पर भाजपा शिवाजी मंडल के महामंत्री दिनेश देवासी, मंडल उपाध्यक्ष ऋतिक दवे, महेंद्र मालवीय, अभिषेक दुगड़, भरत निम्बार्क और अरीहन्त कोठारी ने सेवा भावना के साथ सहभागिता निभाई। सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत जिलेभर में विभिन्न सामाजिक और जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को बढ़ावा देने वाली गतिविधियां शामिल हैं।

भाजपा का यह प्रयास स्थानीय जनता को स्वास्थ्य और सामाजिक सेवाओं से जोड़ने के साथ-साथ समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने का महत्वपूर्ण कदम है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button