google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराधदेशप्रतापगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रतापगढ़ : ऑपरेशन चक्रव्यूह की बड़ी कामयाबी, 1.20 करोड़ की एमडी के साथ युवक गिरफ्तार

प्रतापगढ़ : जिले में नशा तस्करी रोकथाम के तहत चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अरनोद थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए 521 ग्राम अवैध एमडी (मादक पदार्थ) बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए आंकी गई है।

अरनोद थानाधिकारी हजारीलाल मीणा ने बताया कि 18 सितंबर को बेड़मा, नागदेड़ा और नौगावां तिराहा क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान बेड़मा-नागदेड़ा मार्ग से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोका गया। रोकने पर चालक घबराने लगा। पूछताछ में उसने अपना नाम मोइन खान पठान निवासी कोटड़ी बताया।

संदेह के आधार पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 521 ग्राम अवैध एमडी बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में नशा माफिया पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button