पाली : रोटरी क्लब का सेवा कार्य, अन्नपूर्णा रसोई में जरूरतमंदों को कराया भोजन

पाली : रोटरी क्लब पाली ने आज एक बार फिर सामाजिक सेवा का परिचय देते हुए जरूरतमंद और निर्धन लोगों को अन्नपूर्णा रसोई में निःशुल्क भोजन करवाया। यह सेवा कार्यक्रम क्लब अध्यक्ष दिनेशचंद मेहता के पुत्रवधू के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज में सहयोग और सेवा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्लब समय-समय पर इस तरह की पहल करता है। भोजन वितरण कार्यक्रम में अध्यक्ष दिनेशचंद मेहता, वरिष्ठ रोटेरियन अर्जुनचंद मेहता, राजकुमार मेड़तिया, मूलचंद संकलेचा, जितेंद्र नाहर सहित कई सदस्यों ने सेवाएं प्रदान कीं।

कार्यक्रम में महिला सुरक्षा सहयोगी समिति पाली अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने भी भागीदारी निभाई और कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल जरूरतमंदों की मदद करते हैं, बल्कि समाज में सेवा भाव को भी सशक्त बनाते हैं। रोटरी क्लब पाली ने दोहराया कि वे आगे भी नियमित सेवा कार्यों में सहयोग करते रहेंगे और समाज के वंचित वर्ग तक मदद पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।



