google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

रोहट में कांग्रेस का “वोट चोर, गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान, जनता को जागरूक करने का संकल्प

पाली/रोहट : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आव्हान पर, रोहट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जुना खेड़ा महादेव मंदिर, राणा में “वोट चोर, गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान चलाया। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पीराराम पटेल ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “पहले लड़े थे गोरों से, अब लड़ेंगे चोरों से” के नारों के साथ अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर पाली विधानसभा प्रभारी हिमपाल सिंह देवल और पाली विधायक भीमराज भाटी ने उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित किया और अभियान को गांव-गांव, गली-गली तक ले जाकर जनता को जागरूक करने का आव्हान किया। हिमपाल सिंह देवल ने कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता के लिए लोकतंत्र बचाने की दिशा में एक मजबूत शुरुआत है। उन्होंने कहा, “पाली की धरती से हम ऐलान करते हैं – ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’। यह सिर्फ़ नारा नहीं बल्कि जनता का गूंजता हुआ जनादेश है।”

अभियान के दौरान सैकड़ों नागरिकों ने हस्ताक्षर कर भाजपा सरकार की वोट चोरी और धांधली की साज़िशों के खिलाफ विरोध जताया। लोग “वोट चोर, गद्दी छोड़” और “लोकतंत्र बचाओ, भाजपा हटाओ” के नारे लगाकर अपना समर्थन दर्ज कराते रहे।

रोहट ब्लॉक अध्यक्ष पीराराम पटेल ने कहा कि भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए लोकतंत्र की हत्या कर रही है। मतदाता सूचियों में हेराफेरी कर वोट चोरी की साज़िशें की जा रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस इस ‘वोट चोरी’ को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और जनता की आवाज़ और वोट की ताक़त को कुचलने का हर प्रयास जमीनी संघर्ष के ज़रिए नाकाम किया जाएगा।

कार्यक्रम में पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हाकिम भाई, पूर्व अध्यक्ष महबूब टी, पंचायत राज संगठन जिलाध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राजाराम सरगरा, पूर्व जिला परिषद सदस्य और जिला उपाध्यक्ष अमराराम पटेल, राणा सरपंच प्रतिनिधि प्रवीण पटेल, ताराराम सरदार, दुदाराम पटेल, मूलाराम पटेल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button