google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कलक्टर ने ली शिविरों की समीक्षा बैठक, 25 सितम्बर को पाली में मनाया जाएगा रोजगार उत्सव

पाली : जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री ने मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट के वीसी रूम में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर ग्रामीण व शहरी सेवा शिविरों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

कलक्टर ने राजस्व, चिकित्सा, पेयजल, बिजली, पंचायत, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित सभी विभागों की कार्य योजनाओं की समीक्षा की। साथ ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत चल रही गतिविधियों और आयोजनों की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा की। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी वीसी रूम में उपस्थित रहे जबकि ब्लॉक स्तर के अधिकारी ऑनलाइन VC से जुड़े।

रोजगार उत्सव की तैयारियों पर फोकस

बैठक में कलक्टर ने बताया कि आगामी 25 सितम्बर को पूरे राज्य में रोजगार उत्सव मनाया जाएगा, जिसका आयोजन पाली जिला मुख्यालय पर भी किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के बांसवाड़ा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल रूप से जोड़ा जाएगा। रोजगार उत्सव में विभिन्न विभागों के 245 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी। इस आयोजन की तैयारियों की जिम्मेदारी पशुपालन विभाग को सौंपी गई है।

विभागीय कार्यों की समीक्षा

कलक्टर ने बैठक में विभागीय योजनाओं और फ्लैगशिप कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए सड़क मरम्मत, पानी, बिजली, एनएफएसए प्रगति, डेयरी, पशुपालन, महिला अधिकारिता, सहकारिता, कृषि, खाद, चिकित्सा और बांगड़ चिकित्सालय से जुड़े कार्यों की स्थिति जानी। साथ ही अधिकारियों को समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रशिक्षु आईएएस बिरजू गोपाल, डीएफओ बाला मुरुगन, सीईओ जिला परिषद मुकेश चौधरी, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button