
पाली/सुमेरपुर : सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के गुंदोज में पाली देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा “वोट चोर, गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनता के अधिकारों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जागरूकता फैलाना और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करना था।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने जनता की आवाज को दबाने वाले तत्वों के खिलाफ मजबूती से खड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है और सभी को अपने अधिकारों के लिए सजग रहना चाहिए।

इस अवसर पर सुमेरपुर विधानसभा प्रभारी मकसूद अहमद, ब्लॉक प्रभारी एवं जिला महासचिव आमीन अली रंगरेज, पाली देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेशराम चौधरी, प्रदेश महासचिव भुराराम सिरवी, विधानसभा प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रवीण कोठारी, युवा जिलाध्यक्ष गोवर्घन देवासी, युवा नेता यशपालसिंह कुंपावत, पूर्व प्रधान पाबूसिंह राणावत, और जिला उपाध्यक्ष गुलाबसिंह गिरवर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश पटेल, दीलीपसिंह रावलवास, वजीर खान खैरवा, भोपाल खान कायमखानी, सुखिया देवी गर्ग, मुकेश बारोलिया, जयेश मेवाड़ा, इंद्रसिंह निंबाड़ा, रतन पूरी, शैतान कुमार, मुकेश दहिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सभी ने मिलकर हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने और जनता में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस पहल के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह संदेश दिया कि लोकतंत्र और जनता की आवाज को दबाने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।



