google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशधार्मिकब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

नाडोल में आयोजित हुई ‘एक शाम पूरबजी महाराज के नाम’ विशाल भजन संध्या व महाप्रसादी

नाडोल : गोजारी मगरी परिसर में मंगलवार रात धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के माहौल के बीच ‘एक शाम पूरबजी महाराज के नाम’ विशाल भजन संध्या व महाप्रसादी का आयोजन हुआ। यह वार्षिक कार्यक्रम परंपरानुसार सुरेश माली सोलंकी परिवार की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक शंकर टाक ने गणपति वंदना से की। इसके बाद भजन गायक नरेश राव, विनोद गोमती, गुरु राज मारवाड़ी, कृतिपाल सिंह, गणेश देवासी और राकेश मडोरा ने माजीसा और पूरबजी बाबा रामदेव के भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को भक्ति रस में डुबो दिया।

भजन संध्या में माजीसा मंदिर बोरड़ी के उपासक सुकी बाईसा, नाडोल चौकी प्रभारी चन्द्रवीर सिंह, डॉ. मुकेश भाटी, सत्संग प्रेमी रमेश भारती, ताराचंद सिरवी, जगदीश सिरवी, सोहन सिरवी, भीमाराम आकडावास, हिम्मत सिरवी देसूरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंच संचालन विक्रम आदीवाल ने किया। इस अवसर पर अशोक वैष्णव अटाटिया, खरताराम सोलंकी, किशोर राव, मनोज सिरवी कोटड़ी, प्रकाश माली नालराई सहित अनेक भक्तजन मौजूद थे। देर रात तक चली भजन संध्या के उपरांत श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी का लाभ लिया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button