प्रह्लाद सिंह पालड़ी बने राजस्थान शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष, जयपुर कार्यालय में पाली शिवसैनिकों ने किया भव्य स्वागत

पाली : शिवसेना शिंदे गुट में संगठनात्मक विस्तार के तहत प्रह्लाद सिंह पालड़ी को राजस्थान का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर जयपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में पाली जिले से पहुंचे शिवसैनिकों ने जोरदार स्वागत किया। पाली शिवसेना जिला अध्यक्ष तखत सिंह सोलंकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पालड़ी को साफा पहनाकर, माला व तलवार भेंट कर अभिनंदन किया।

स्वागत कार्यक्रम में मनोज कुमार गर्ग, उदय शेट्टी, राजू सिंह रावत, तेजेंद्र शर्मा, नितेश शर्मा, प्रकाश माली, अशोक राठौड़, नरेश ट्रेलर सहित बड़ी संख्या में शिवसेना पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। शिवसैनिकों ने कहा कि प्रह्लाद सिंह पालड़ी के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।



