
पाली : आर्य वीर दल लाखोटिया मार्ग पाली में गुरुवार को 69वीं जिला स्तरीय मलखंभ एवं जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन मुख्य अतिथि कानसिंह राणावत, अधिशासी अभियंता पीएसईडी के नेतृत्व में, तथा जिला शिक्षा अधिकारी राहुल राजपुरोहित की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर दिलीप परिहार अध्यक्ष आर्य वीर दल, नवीन गर्ग प्रभारी यूएसए, दिलीप कर्मचंदानी सीबीओ, लहरीदास वैष्णव जिला खेल अधिकारी, मोतीलाल देवासी एएसआई राज़. पुलिस, उगमराज सांड अध्यक्ष जिम्नास्टिक संघ, और रमेश खमराना प्रधानाचार्य, प्रतियोगिता पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।

दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की टीमों ने भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। वहीं व्यक्तिगत श्रेष्ठ खिलाड़ियों और उनके कोचों को भी सम्मानित किया गया। मलखंभ में प्रशिक्षक भरत कुमावत, जिम्नास्टिक में योगेन्द्र देवड़ा और अशोक सांवरिया, तथा बाक्सिंग में दिलिप गहलोत को खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण देने पर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान, आने वाले सभी अतिथियों का जवाहर बाल मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय की ओर से तिलक लगाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि और अतिथियों का स्कूल परिवार एवं आर्य वीर दल की ओर से स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें नृत्य और प्रस्तुति ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों ने मलखंभ और जिम्नास्टिक के हेल्थ एंगेज प्रदर्शन किए, जिसे देखकर दर्शक उत्साहित होकर तालियों से बच्चों का उत्साह बढ़ाते रहे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर उनके उत्साह और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में नियंत्रण कक्ष प्रभारी मुकेश सिह कूरना, टीम ओमप्रकाश जांगिड़ दानासनी, रामदयाल जांगिड़ पाली, गोविन्द सिंह राजपुरोहित, जवाहर बाल मंदिर व्यवस्थापक पुखराज शर्मा और स्कूल स्टाफ का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन प्रकाश सुथार ने कुशलतापूर्वक किया। अंत में आयोजक पुखराज शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता ने छात्रों में खेल-कूद के प्रति उत्साह और टीम भावना को प्रोत्साहित किया और जिले में खेलों के विकास में एक महत्वपूर्ण योगदान दिया।




