बांसवाड़ा में पीएम मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण, पाली में नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित

पाली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को बांसवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में परमाणु ऊर्जा, अक्षय ऊर्जा, विद्युत एवं राजस्थान राज्य से जुड़ी विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य को अनेक नई सुविधाओं और परियोजनाओं की सौगात दी।

कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला परिषद सभागार, पाली में भी दिखाया गया। इस दौरान आयोजित रोजगार उत्सव में नवनियुक्त अभ्यर्थियों को वेलकम किट और नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। जिला प्रमुख रश्मि सिंह, जिला कलेक्टर एल. एन. मंत्री और पाली प्रधान मोहिनी देवी ने संयुक्त रूप से अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में उपस्थित कर्मियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम के नोडल विभाग पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. मनोज पंवार ने बताया कि कुल 245 में से 203 नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। विभागवार वितरण इस प्रकार रहा:
पशुपालन विभाग: 63 पशु परिचर, प्राथमिक शिक्षा: 28, आईटीआई: 34, माध्यमिक शिक्षा: 20, जिला कलेक्टर कार्यालय: 15 एलडीसी, कृषि विभाग: 2, संस्कृत एजुकेशन: 1, महिला अधिकारी का विभाग: 1, पीडी: 2, वॉटर रिसोर्सेस: 2, अल्पसंख्यक विभाग: 3, आईटी: 3, जिला परिषद कार्यालय: 5, आईसीडीएस: 1, नगर निगम: 1, अन्य एलडीसी: 10

इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद मुकेश चौधरी, एसीईओ महेन्द्र मेहता, सुनील भंडारी, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. मनोज पंवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने न केवल राज्य में विकास परियोजनाओं को गति देने का संदेश दिया, बल्कि नवनियुक्त कर्मचारियों के लिए रोजगार और भविष्य की दिशा को भी सशक्त किया। उपस्थित अभ्यर्थियों और अधिकारियों ने इस कार्यक्रम को सफल और प्रेरक बताया।




