google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली कलेक्टर ने शहरी सेवा शिविर में किया निरीक्षण, लाभार्थियों को बांटे पट्टे व आवास योजना की पहली किस्त

पाली : शहरी सेवा शिविर पखवाड़े के तहत शुक्रवार को जिला कलेक्टर एलएन मंत्री ने नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 से 25 तक आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में व्यवस्थाओं की जांच करते हुए सिवरेज समेत अन्य समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

कलेक्टर मंत्री ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र आमजन तक पहुंचना चाहिए। शिविर में उन्होंने वार्डवासियों को विभिन्न विभागीय योजनाओं के बारे में अवगत कराया और निगम अधिकारियों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

शिविर में आमजन को राहत पहुंचाते हुए — कृषि भूमि के 18 पट्टे, 69ए के तहत 6 पट्टे, कच्ची बस्ती के 8 पट्टे, भूमि हस्तांतरण के 9 प्रकरण, उपविभाजन के 9 मामले निस्तारित कर राहत दी गई।

साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत 35 लाभार्थियों को पहली किस्त 50-50 हजार रुपए के चेक वितरित किए गए।
इसके अलावा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 8 व मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के 3 लाभार्थियों को भी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग द्वारा रक्त संबंधी जांच की गई। मौके पर विधायक भीमराज भाटी, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, सुनील भंडारी, निगम कार्मिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button