google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : नवरात्रि की धूम, डांडिया और गरबा महोत्सव में युवा झूमे

पाली : शहर नवरात्रि के अवसर पर सांझ होते ही डांडिया और गरबा की धुनों से गूंज उठा। गली-गली में युवा और नवयुवतियां हिन्दी और गुजराती फिल्मों के गीतों पर नृत्य करते नजर आए, जबकि मां दुर्गा की आराधना की गई। इस अवसर पर नवयुवक मंडल की ओर से जोधपुर रोड स्थित एक निजी होटल के उद्यान में तीन दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया।

आयोजन समिति के रोहित भाटी ने बताया कि सांझ ढलते ही युवा और युवतियां डी.जे. और लाइव संगीत पर नृत्य कर रही हैं। डांडिया रास में दमन से आए एस. कुमार और सूरत के जेनिस दवे ने मनमोहक अंदाज में गुजराती गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में एंकर आरती राजपुरोहित ने अपने अनोखे अंदाज से गरबा महोत्सव की शोभा बढ़ाई।

डांडिया रास के सफल आयोजन में राजवीर सिंह राठौड़, दीपेन्द्र सिंह, गोविन्द वैष्णव, वैभव बैरवा, उमेश चौधरी, मनीष वैष्णव, कुलदीप चौहान, ऋषभ चौहान, नरेन्द्र प्रजापत सहित कई अन्य युवा सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि युवाओं को सांस्कृतिक और पारंपरिक नृत्य में जोड़ना भी है। तीन दिवसीय महोत्सव में शहर के युवा शाम ढलते ही गरबा और डांडिया के रंग में रंग जाते हैं, जिससे पाली शहर में नवरात्रि की खुशियों और उत्साह का माहौल कायम रहता है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button