पाली जिले में ग्रामीण सेवा शिविरों में हुई भीड़, हजारों ग्रामीणों को मिला राहत और सेवाओं का लाभ

पाली : राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों में शुक्रवार को रोहट के ग्राम पंचायत मुख्यालय गेलावास और दिवान्दी में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। शिविर का निरीक्षण उपखंड अधिकारी पूरण कुमार ने किया।

राजस्व विभाग: 470 किसानों को गिरदावरी एप की जानकारी दी, 203 किसानों ने एप डाउनलोड किया। आपसी सहमति से 2 बंटवाड़ा प्रकरण, 11 फॉर्मर रजिस्ट्री कार्ड, 32 मूल निवास प्रमाण पत्र और 27 जाति प्रमाण पत्रों का निस्तारण किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग: 2 पेंशन सत्यापन और 3 पालनहार योजना के आवेदन प्राप्त किए। चिकित्सा विभाग: 451 टीबी स्कैनिंग और 391 एनसीडी स्क्रीनिंग की गई। विद्युत विभाग: 5 प्रकरणों में विद्युत सप्लाई/त्रुटिपूर्ण मीटर संबंधी समस्याओं का समाधान। पशुपालन विभाग: 200 पशुओं का टीकाकरण। रसद विभाग: 77 यूनिट्स की ई-केवाईसी और 21 यूनिट्स की आधार सीडिंग।

दिवान्दी शिविर में हुई सेवाएं: राजस्व विभाग: 400 किसानों को गिरदावरी एप की जानकारी, 187 किसानों ने एप डाउनलोड किया। 1 बंटवाड़ा प्रकरण, 5 फॉर्मर रजिस्ट्री कार्ड, 17 मूल प्रमाण पत्र और 22 जाति प्रमाण पत्रों का निस्तारण किया गया। साथ ही भू-राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 136 के 2 प्रकरणों का समाधान। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग: 13 पेंशन सत्यापन और 1 पालनहार योजना आवेदन। चिकित्सा विभाग: 466 टीबी स्कैनिंग और 419 एनसीडी स्क्रीनिंग। विद्युत विभाग: 5 प्रकरणों का समाधान। पशुपालन विभाग: 225 पशुओं का टीकाकरण। कृषि विभाग: 13 किसानों को मिनी किट वितरण। रसद विभाग: 259 यूनिट्स की ई-केवाईसी और 80 यूनिट्स की आधार सीडिंग।
शिविर में तहसीलदार, विकास अधिकारी मनमोहन मीणा, अतिरिक्त विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, सहायक अभियंता विद्युत विभाग और अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। उपखंड अधिकारी पूरण कुमार ने कहा कि ये शिविर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़े रखने और उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ग्रामीणों ने भी शिविर में उपलब्ध सभी सेवाओं की सराहना की।



