रानी में शहरी सेवा शिविर में आमजन को मिली राहत, सरकारी योजनाओं का व्यापक लाभ

पाली/रानी : को जिले के रानी नगर पालिका परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर में आज भी बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया और विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में पट्टा वितरण के लिए कुल 69 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2 फाइलों का निस्तारण किया गया। कृषि भूमि परिवर्तन के 3 आवेदन आए, जिनमें से 1 फाइल का निस्तारण किया गया। इसके अलावा, भवन निर्माण से संबंधित 1 फाइल का भी समाधान किया गया।
अन्य सेवाओं में शामिल थे: पेंशन स्वीकृति, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सफाई और स्वच्छता व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट मरम्मत एवं नालियों की सफाई, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कार्य

शिविर का संचालन नगर पालिका अधिशासी भरत राठौड़ और उपाध्यक्ष डालचंद मेवाड़ा के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष मोहमद इलियास, नगर पालिका पार्षद रेखा माली, महेश कुमार, मनीष मेहता, मुकेश बैरवा, मीठालाल बंजारा, जोधाराम कुमावत, मोहम्मद अकरम सहित अन्य पार्षद और कर्मचारी गोपाल सिंह, धनाराम चौधरी, बाबूलाल कुमावत, जितेंद्र कुमार, रतनलाल, सुनील खीचड़, कांतिलाल, निजामुद्दीन, फिरोज खान, मनीष कुमार, मोनूकांत, मुकेश दत्ता, जगन्नाथ मौजूद रहे।
विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी शिविर में उपस्थित रहे, जिससे आमजन को सरकारी योजनाओं का तुरंत लाभ और राहत मिल सकी। नगर पालिका अधिशासी भरत राठौड़ ने बताया कि इस तरह के शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं को सीधे नागरिकों तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।



