google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में रसद विभाग की समीक्षा बैठक मंत्री सुमित गोदारा ने गिव अभियान और राशन वितरण की स्थिति की ली समीक्षा

पाली : जिले के जिला कलक्टर कार्यालय सभागार में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सुमित गोदारा ने रसद विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मंत्री ने कहा कि गिव अभियान का उद्देश्य केवल पात्र व्यक्तियों को ही इसका लाभ पहुंचाना है और सक्षम लोग इसे स्वेच्छा से त्यागें, ताकि वास्तविक पात्रों को लाभ मिल सके।

बैठक में मंत्री ने एजेन्डावार ब्लाकवार समीक्षा की और जिले में संचालित उचित मूल्य की दुकानों की स्थिति, एनएफएसए राशन कार्ड वितरण, गिव अप अभियान में प्रगति, स्वेच्छा से हटाई गई यूनिटों की संख्या, कुल यूनिट और ऑनलाइन स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने खाद्य सुरक्षा सूची में नाम जोड़ने, राशन योजना 2022 और 2025 में आवेदनों की स्थिति और निस्तारण, आधार सीडिंग और लाभार्थियों के KYC की भी समीक्षा की। इसके अलावा, राशन डीलरों के कमीशन और परिवहनकर्ताओं के बकाया बिल भुगतान की स्थिति पर भी चर्चा हुई और सुधार के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिले के पाली विधायक भीमराज भाटी, मारवाड़ विधायक केसाराम चौधरी और पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने भी अपने विचार रखे। जिले में रसद विभाग की योजनाओं की वर्तमान स्थिति और प्रगति की जानकारी जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री ने प्रस्तुत की।

बैठक में रसद अधिकारी मंजीत सिंह ने मीटिंग एजेंडा को पीपीटी के माध्यम से पेश किया। इसके अलावा बैठक में उपस्थित थे: प्रधान मोहिनी देवी, सीईओ जिला परिषद मुकेश चौधरी, सुनील भंडारी, पुखराज पटेल, प्रवर्तन अधिकारी कमल कुमार पंवार, जितेंद्रसिंह आशिया, प्रवर्तन निरीक्षक भरत कुमार, ओमप्रकाश, सहायक प्रशासनिक अधिकारी केशर सिंह, वरिष्ठ सहायक संगीता शर्मा, कनिष्ठ सहायक हेमंत सेन और अन्य अधिकारी।

मंत्री सुमित गोदारा ने बैठक में स्पष्ट किया कि राशन वितरण में पारदर्शिता और सही लाभार्थियों तक सेवाओं का पहुंचना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी योजनाओं में तेजी लाने और गिव अभियान के तहत पात्र व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button