भावरी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, महिलाओं ने लिया जांच व उपचार का लाभ

पाली : स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भावरी में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों एवं गर्भवती महिलाओं ने बीपी, शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें करवाईं और निःशुल्क दवाइयों का लाभ उठाया।
शिविर में महंत मगन पुरी महाराज के सान्निध्य में चिकित्सा टीम द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इस अवसर पर डॉ. ललित कुमार, डॉ. एच.आर. बालोटीया, डॉ. मिनाक्षी रांगी, डॉ. टाइनी जैन, डॉ. राकेश बागड़ा सहित चिकित्सा कर्मियों ने विभिन्न बीमारियों की जांच और परामर्श दिया।

कार्यक्रम में निक्षय मित्र प्रकाश बोहरा द्वारा जरूरतमंदों को निक्षय पोषण किट वितरित की गई, जिससे टीबी उन्मूलन अभियान को भी प्रोत्साहन मिला। साथ ही ओटाराम चौधरी, जितेंद्र सिंह, एएनएम श्याम कुमारी, आशा सहयोगिनियां पिंकी गर्ग, कंचन व रेखा ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी और नियमित जांच की अपील की।
शिविर में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिलीप पटेल तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा और नियमित स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।




