google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliखेलदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : संसदीय क्षेत्र ने सांसद खेल महोत्सव 2025 में रचा इतिहास, ऑनलाइन पंजीकरण में राजस्थान में प्रथम व देश में पांचवां स्थान

2 लाख से ज्यादा प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण, जिला प्रशासन ने जताया गर्व

पाली : सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत पाली संसदीय क्षेत्र ने खेल प्रतिभा के क्षेत्र में एक शानदार उपलब्धि हासिल की है। यहां कुल 2,03,989 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है, जिससे पाली संसदीय क्षेत्र ने राजस्थान में प्रथम और भारत में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिले के युवाओं में खेल के प्रति बढ़ती रुचि और जागरूकता को दर्शाती है।

विधानसभा क्षेत्रवार पंजीकरण संख्या बाली — 18,317, मारवाड़ जंक्शन — 20,968, पाली — 52,296, सोजत — 21,283, सुमेरपुर — 25,351, भोपालगढ़ — 18,182, ओसियां — 31,986, बिलाड़ा — 15,606

जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री ने कहा कि पाली संसदीय क्षेत्र की यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस महोत्सव के जरिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा और ‘फिट इंडिया आंदोलन’ को भी नई ऊर्जा मिलेगी।

महोत्सव के उद्देश्य: युवाओं की खेल प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें प्रोत्साहन देना, ग्रामीण एवं शहरी खिलाड़ियों को समान अवसर उपलब्ध कराना, फिट इंडिया आंदोलन को गति देना

आगामी दिनों में ग्राम पंचायत, ब्लॉक स्तर और जिला स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन को उम्मीद है कि पाली संसदीय क्षेत्र के खिलाड़ी इन प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और जिले का नाम रोशन करेंगे।
सबसे अधिक पंजीकरण करवाने में सोहन लाल भाटी (पूर्व सहायक निदेशक), दिलीप कुमार (प्रधानाचार्य खुडावास), पारस सुथार (प्रधानाचार्य चाणोद), देवेंद्र डाबी (ACBEO पाली), ईश्वर सिंह, सुनील विश्नोई और हेमाराम का विशेष योगदान रहा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button