google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

गौतम बाफना बने कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, पार्टी नेताओं ने दी शुभकामनाएं

पाली : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पारीक ने पाली के समाजसेवी एवं कांग्रेस संगठन से जुड़े गौतम बाफना को पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ का पाली जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव अभिषेक चैपड़ा ने बताया कि गौतमचंद बाफना ने पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए सदैव संगठन के प्रति निष्ठा, लगन और सक्रियता दिखाई है। उनके लंबे समय से चले आ रहे योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गौतम बाफना की नियुक्ति पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्हें बधाई देने वालों में विधायक भीमराज भाटी, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, जिला अध्यक्ष अजीज दर्द, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण कोठारी, शहर ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महावीरसिंह सुकरलाई, पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, केवलचंद गुलेच्छा, सुमित्रा जैन, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जीवराज बोराणा, मेहबूब टी, महावीर कटारिया, नीलम बिड़ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने बाफना को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। गौतम बाफना की नियुक्ति से जिले में कांग्रेस के पर्यावरण संरक्षण अभियानों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button