google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

ज़मीन पर कब्ज़ा, वाल्मीकि समाज सड़कों पर उतरने को तैयार, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

पाली : रोहट क्षेत्र के गढ़वाड़ा गाँव की गरीब दलित बेवा महिला को उसकी आवंटनशुदा ज़मीन दिलाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार आवाज़ उठाई। समाज के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद जावा के नेतृत्व में दर्जनों समाजजन जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री, सांसद पी.पी. चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से मिले और ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 1974 में तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी द्वारा दलित गरीबों को भूमि आवंटित की गई थी। इसी के तहत पूना वाघा हरिजन को ग्राम पंचायत खुण्डावास के सुकरलाई सरहद में खसरा नं. 88, रकबा 6 बीघा 1 बिस्वा भूमि आवंटित हुई थी। पूना वाघा के निधन (2011) के बाद पास के खसरा नं. 88/1 के लालसिंह पुत्र अजीतसिंह (पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी महावीरसिंह सुकरलाई के पिता एवं वर्तमान रोहट प्रधान सुनीता कंवर के ससुर) ने कथित रूप से दबाव व राजनीतिक प्रभाव के बल पर इस भूमि पर कब्ज़ा कर लिया।

जावा ने बताया कि वर्तमान में पूना वाघा की पत्नी रामुड़ी, जो एक गरीब बेवा महिला है, अपने छह बच्चों के साथ जीवन यापन कर रही है। वह गाँव की सफाई का कार्य कर किसी तरह परिवार चलाती है। उसके पास उक्त 6 बीघा भूमि के अलावा कोई संपत्ति नहीं है। बार-बार जिला प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे समाज में आक्रोश है। वाल्मीकि समाज ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप कर रामुड़ी को उसकी ज़मीन वापस नहीं दिलाई तो समाज उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

इस मौके पर कानाराम आदिवाल, अशोक जावा, विक्रम रील, नरपत कंडारा, मूलचन्द आदिवाल, अशोक चनाल, लक्ष्मण ढंजा, विनोद मीरावत, बॉबी कंडारा, मदनलाल जोड़, शिव आदिवाल, अशोक हंस, रवि आदिवाल, जीवाराम कंडारा, मुकेश जोड़, अशोक डूलगच सहित गढ़वाड़ा गाँव से आए अनेक महिला-पुरुष मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button