google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

69वीं राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए पाली दल अजमेर रवाना, खिलाड़ियों में उत्साह, पदक जीतने का संकल्प

पाली : जिले का बॉक्सिंग दल सोमवार को 69वीं राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अजमेर के लिए रवाना हुआ। प्रतियोगिता में जिले के होनहार बॉक्सर खिलाड़ी अपने दमखम का प्रदर्शन करेंगे। रवाना होते समय खिलाड़ियों में ज़बरदस्त उत्साह और पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने का जोश दिखा।

दल में दलधिपति उमेद राम बॉस (प्रधानाचार्य, गुडा एंडला), प्रशिक्षक दिलीप गहलोत, दल प्रभारी पियूष भटनागर एवं अनीता भटनागर शामिल हैं। इनके नेतृत्व में पाली के बॉक्सर राज्य स्तरीय मुकाबलों में हिस्सा लेंगे।

पाली जिले के खिलाड़ी बीते कुछ वर्षों में विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि इस बार भी जिले के युवा मुक्केबाज उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अधिक से अधिक पदक हासिल करेंगे।

प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने के लिए खेल प्रेमी, अभिभावक और स्थानीय खेल संगठन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button