google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में लाडो सरिता की धमाकेदार जीत, हनुमानगढ़ का नाम राष्ट्रीय मंच पर रोशन

शाहपुरा (जयपुर) : राजस्थान की खेल भूमि ने एक बार फिर इतिहास रचा है। शाहपुरा (जयपुर) में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के पहले राउंड में हनुमानगढ़ की बेटी लाडो सरिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का दिल जीत लिया। सरिता ने लगातार चार फाइट्स में जीत हासिल कर न केवल राज्यभर में अपना परचम लहराया, बल्कि राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की कर ली। सरिता के अंतिम और निर्णायक मुकाबले ने ऐसा रोमांच पैदा किया कि दर्शक अपनी सीटों से खड़े होकर उसका हौसला बढ़ाने लगे। उनकी जीत ने साबित कर दिया कि “राजस्थान की बेटियाँ हार नहीं मानतीं, बस आगे बढ़ती जाती हैं।”

इस मौके पर शाहपुरा विधानसभा के भाजपा युवा प्रत्याशी उपेन यादव ने भी सरिता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने मंच पर पहुंचकर सरिता को पारितोषिक प्रदान किया और कहा “बेटियों की यह जीत पूरे राजस्थान की जीत है। मेहनत और अनुशासन से जो मुकाम हासिल होता है, वही आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनता है।”

उन्होंने हारने वाले खिलाड़ियों का भी उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि “हार से ही सीख मिलती है, और यही सीख हमें जीत की ओर अग्रसर करती है। असली खिलाड़ी वही है जो हर चुनौती का डटकर सामना करता है।”

इस प्रतियोगिता में राज्यभर से आए सैकड़ों प्रतिभागी विभिन्न आयु वर्गों में ताइक्वांडो कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। आगामी राउंड्स के विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। शाहपुरा की यह प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच दे रही है, बल्कि नई पीढ़ी में खेल भावना, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय गौरव की अलख भी जगा रही है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button