google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : दशहरे पर होगा भव्य द्वितीय शस्त्र-शास्त्र पूजन समारोह, समाज की प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित

पाली : श्री राजपूत युवा संगठन पाली के तत्वाधान में आगामी 2 अक्टूबर दशहरा पर्व पर वीर दुर्गादास राजपूत छात्रावास में आयोजित होने वाले द्वितीय शस्त्र एवं शास्त्र पूजन कार्यक्रम की तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच गई हैं। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए राजपूत समाज के युवा पिछले कई दिनों से लगातार दिन-रात जुटे हुए हैं।

कार्यक्रम से पूर्व श्री श्री 1008 राजऋषि समताराम जी महाराज ने पाली पहुंचकर छात्रावास में तैयारियों का जायजा लिया और युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने जिलास्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह की जानकारी ली और इसकी सराहना की। समाजसेवी एवं भामाशाह भंवर सिंह जी मंडली ने भी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान घोषणा की गई कि

समाज की शीर्ष 10 प्रतिभाओं को टैबलेट प्रदान किए जाएंगे, 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं एवं राजकीय सेवाओं में चयनित प्रतिभाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। संगठन के संरक्षक अजयपाल सिंह हेमावास ने बताया कि सभी युवा समाज बंधुओं और मातृशक्ति को आमंत्रित करने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं।

मीडिया प्रभारी वीरेंद्र सिंह नरूका ने जानकारी दी कि तैयारियों में समाजसेवी गजेन्द्र सिंह कालवी, संगठन अध्यक्ष महेन्द्र सिंह थाटा, बाघ सिंह गुड़ा पृथ्वीराज, गोपाल सिंह शेखावत, महेन्द्र सिंह बांता, गोविन्द सिंह हेमावास, चंद्रेशपाल सिंह रातड़ी, दलपत सिंह गुड़ा नारकान, जवान सिंह मानी, दिलीप सिंह मंडली, केशर सिंह हेमावास, छैल सिंह पांचवा कल्ला, जेठू सिंह धनारी, उम्मेद सिंह भाटी, जितेंद्र सिंह भाटी, दिलीप सिंह जोधा, बजरंग सिंह गोटन, विजयपाल सिंह दुदिया, अरविंद सिंह मेड़तिया, शक्ति सिंह हेमावास सहित बड़ी संख्या में युवा सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पाली में दशहरे पर होने वाला यह आयोजन न सिर्फ संस्कारों और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा, बल्कि समाज की प्रतिभाओं को मंच देकर उन्हें प्रोत्साहित करने का भी कार्य करेगा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button