google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : मुकुंद विहार नवयुवक मंडल ने शुरू किया भव्य नौ दिवसीय गरबा महोत्सव, बच्चों से बुजुर्ग तक झूमे माता की धुन पर

पाली : नवरात्रि के पावन पर्व पर इस वर्ष मुकुंद विहार नवयुवक मंडल आयोजक समिति ने प्रथम बार नौ दिवसीय गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया। रंग-बिरंगे परिधान में सजे बच्चे, महिलाएं और युवा डांडिया और गरबा की धुन पर थिरकते हुए माता रानी की आराधना कर रहे हैं।

समिति के देवेंद्र कच्छवाह ने बताया कि इस आयोजन के लिए विशेष तैयारियों के साथ आकर्षक रोशनी, संगीत व्यवस्था और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया है। महोत्सव में युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सभी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। प्रथम बार इस आयोजन में मुकुंद विहार महिला मंडल ने भी सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे आयोजन और भी रंगीन और उत्साहपूर्ण बन गया।

महोत्सव में पारंपरिक वस्त्रों और गरबा ताल से ताल मिलाकर लोग न केवल माता रानी की भक्ति में डूबे हुए हैं, बल्कि समाज में एकता, उत्साह और आनंद का संदेश भी फैल रहा है। मोहल्लेवासियों ने कहा कि गरबा महोत्सव लोगों को अपनी संस्कृति और परंपरा से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है और यह आपसी भावनाओं एवं अपनापन को व्यक्त करने का एक सुंदर माध्यम है। मुकुंद विहार नवयुवक मंडल का यह भव्य आयोजन न सिर्फ धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि सामुदायिक गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने का भी एक प्रयास है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button