google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : गांधी–शास्त्री जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित, कलक्टर एल.एन. मंत्री सहित अधिकारियों ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

पाली : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज गुरुवार को जिला कलक्टर कार्यालय परिसर में श्रद्धा और सम्मान के साथ दोनों महान विभूतियों को याद किया गया।

इस मौके पर जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री सहित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही, गांधी मूर्ति सर्किल पर भी गांधी जी को नमन कर उनके सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि गांधी और शास्त्री जी के विचार आज भी समाज को एकता, सादगी और सेवा का मार्ग दिखाते हैं।

कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. बजरंग सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन चन्द्र, यूआईटी सचिव डॉ. पूजा सक्सेना, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, सुनील भंडारी सहित अनेक अधिकारी, गणमान्य नागरिक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button