google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया राहटकर का पाली में भाजपा पदाधिकारियों ने किया स्वागत

पाली : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर शुक्रवार देर शाम पाली पहुंचीं। जोधपुर रोड स्थित एक होटल में उनका भाजपा पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान पाली सहित प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों पर गहन चर्चा हुई।

विजया राहटकर गुजरात से जोधपुर जाते समय कुछ समय के लिए पाली रुकीं, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, सोजत विधायक शोभा चौहान, पूर्व सांसद पुष्प जैन, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व विधायक संजना आगरी, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, पाली प्रधान मोहिनी देवी सहित कई गणमान्य लोगों ने उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया।

कार्यक्रम में पूर्व उप महापौर ललित प्रीतवानी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोहर कंवर, रामकिशोर साबू, नारायण कुमावत, मंडल अध्यक्ष गोपाल बंजारा, मानवेंद्र सिंह, मुकेश नाबरिया, पुखराज बंजारा, देवीलाल मेघवाल, अभिषेक धुकड़, त्रिलोक चौधरी समेत अनेक लोग भी उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button