google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

रोटरी क्लब पाली की अनोखी पहल, विवाह से पहले असहाय बालिका को घरेलू सामान भेंट कर दिया ‘कन्यादान’ का आशीर्वाद

पाली। समाज में सेवा और सहयोग की मिसाल कायम करते हुए रोटरी क्लब पाली ने सोमवार को एक असहाय बालिग बालिका के विवाह से पूर्व उसे आवश्यक घरेलू सामान प्रदान कर कन्यादान स्वरूप आशीर्वाद दिया। इस मानवीय पहल से युवती और उसके परिवार की आंखों में खुशी और कृतज्ञता के भाव झलक उठे।

क्लब अध्यक्ष दिनेशचंद मेहता और सचिव वर्धमान भंडारी ने बताया कि विवाह से पहले युवती को बेड, अलमारी, पंखा, गैस चूल्हा, बाटी कुकर, घड़ी, चांदी के आभूषण, कपड़े और खाने का सामान सहित कई आवश्यक वस्तुएं भेंट की गईं। युवती और उसकी माता ने सभी रोटरी सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि इस सहयोग से उनका जीवन का एक बड़ा बोझ हल्का हुआ है।

कार्यक्रम में अनेक पदाधिकारी रहे उपस्थित
इस सेवा प्रोजेक्ट के चेयरमैन नरपत चोपड़ा, धर्मेंद्र मोहनोत, प्रवीण गादिया, रामपाल शर्मा, अक्षय भंडारी और सुशील लूणावत रहे।
प्रियंका भंडारी ने बालिका का तिलक लगाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में रोटेरियन अर्जुनचंद मेहता, डॉ. आर.सी. दिनकर, प्रवीण कोठारी, जितेंद्र नाहर और रितेश छाजेड़ द्वारा बालिका को आशीर्वाद दिया गया। रोटरी क्लब की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा और इसे समाज में सकारात्मक बदलाव का उदाहरण बताया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button