google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliखेलदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : संस्कृति से संस्कार पर भव्य प्रश्नोत्तरी, बांगड़ कॉलेज में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह, विजेताओं को मिला सम्मान

पाली : सांस्कृतिक चेतना मंच की ओर से सोमवार को संस्कृति से संस्कार विषय पर बांगड़ महाविद्यालय में भव्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी सांस्कृतिक ज्ञान और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का परिचय दिया।

कार्यक्रम के संयोजक विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि “चरित्र ही सबसे बड़ी पूंजी है।” इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से रामचरितमानस और रामायण से जुड़े प्रश्न पूछे, जिससे युवाओं में संस्कृति, धर्म और आदर्श जीवन मूल्यों के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ी।

विजेता विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान पर राजू ने बाजी मारी, जबकि दिव्या, बजरंगदास, हितेश और खुशी ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मंच की ओर से सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को भी मंच की ओर से प्रोत्साहन स्वरूप सम्मान प्रदान किया गया।

गणमान्य एवं शिक्षाविदों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में सांस्कृतिक चेतना मंच के संयोजक विनोद कुमार शर्मा (पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी), वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अरुण कुमार शुक्ला, डॉ. गोविंद नारायण अरोड़ा (पूर्व CMHO), के.के. राजपुरोहित (पूर्व DEO), बसंत कुमार लखावत (पूर्व DEO), और सुनील जोशी (भारतीय विद्या मंदिर प्रबंधक) सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

आयोजन के संचालन में रहा शिक्षकों का योगदान
कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने में प्राचार्य महेंद्र सिंह राजपुरोहित तथा हिंदी विभाग के प्रो. योगेंद्र सांखला, प्रो. आशा पंकज मूंदड़ा, प्रो. विजय सिंह राजपुरोहित और मोतीदास का विशेष योगदान रहा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button