google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : शहरी सेवा शिविर, नागरिकों को मिली विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की सुविधा, कई फाइलों का तत्काल निस्तारण

पाली : राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को उनकी समस्याओं के समाधान और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। सोमवार को रानी ब्लॉक के नगर पालिका परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में कुल 69 पट्टों के आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1 फाइल का निस्तारण भी किया गया। वहीं, कृषि भूमि से संबंधित 2 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से भी 1 फाइल का समाधान किया गया। इसके अलावा, शिविर में नागरिकों के पेंशन स्वीकृति, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, सफाई और स्वच्छता व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट मरम्मत, नालियों की सफाई, पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के कार्य संपन्न किए गए।

नगर पालिका अध्यक्ष भरत कुमार राठौड़ और उपाध्यक्ष डलचंद मेवाड़ा के नेतृत्व में शिविर का संचालन किया गया। शिविर में नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद इलियास चढ़वा, उपखंड अधिकारी शिवा जोशी, अधिशासी अधिकारी सुदर्शन जांगू सहित नगर पालिका के पार्षद और कर्मचारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। नगरवासियों ने इस मौके पर शिविर की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सीधे नागरिकों तक पहुंचाना बेहद उपयोगी साबित हो रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि अगले शिविर 7 और 8 अक्टूबर 2025 को वार्ड संख्या 13 और 14 में आयोजित किए जाएंगे, जिसमें नागरिक अपनी समस्याओं का समाधान और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button