google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यस्वास्थ्य

डॉ. जीत कुमार गुर्जर ने बाली ब्लॉक CHC का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

पाली : पाली जिले के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (परिवार कल्याण) डॉ. जीत कुमार गुर्जर ने मंगलवार को बाली ब्लॉक की बेड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।

डॉ. गुर्जर ने CHC में आयोजित नियत नसबंदी दिवस (FDS) सेवा का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं और उनकी गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने टीम से विस्तार से चर्चा कर प्रक्रिया में सुधार के उपायों पर भी सुझाव दिए।

एफडीएस कैंप के दौरान डॉ. गुर्जर ने लाभार्थियों और उनके परिजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं और अनुभवों को जाना। उन्होंने कहा कि मरीजों की संतुष्टि और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।

एडिशनल सीएमएचओ ने CHC प्रभारी को अंतरा इंजेक्शन और पीपीआईयूसीडी निवेश सहित अन्य जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने CHC की साफ-सफाई और स्वच्छता की व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के लिए भी मार्गदर्शन दिया।

इस निरीक्षण में नर्सिंग ऑफिसर कमल कुमार गहलोत भी डॉ. गुर्जर के साथ उपस्थित रहे और उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने में सहयोग किया।

डॉ. जीत कुमार गुर्जर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और सभी लाभार्थियों तक सुविधा पहुंचाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी चिकित्सा स्टाफ को निर्देश दिए कि वे मरीजों के लिए सुविधाजनक वातावरण बनाए रखें और निरंतर सुधार करते रहें।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button