google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली: महिलाओं के लिए मोबाइल मास्टर कैंप शुरू, डिजिटल सुरक्षा और स्मार्टफोन उपयोग की दी जानकारी

वर्धमान संस्कृति सेवा धाम और रोटरी क्लब के संयुक्त आयोजन में 100 से अधिक महिलाएं हुईं शामिल

पाली : वर्धमान संस्कृति सेवा धाम पाली और रोटरी क्लब पाली के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के लिए “मोबाइल मास्टर कैंप” का शुभारंभ शनिवार को रोटरी क्लब सभागार में किया गया। मुंबई से आए विशेषज्ञ सोनल संघवी और प्रतीक संघवी ने स्मार्टफोन की सुरक्षा, उपयोग और डिजिटल फ्रॉड से बचाव के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम में महिलाओं को पेटीएम से भुगतान, लोकेशन शेयरिंग, वीडियो कॉलिंग, व्हाट्सएप ग्रुप चैटिंग जैसे फीचर्स के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई। यह शिविर रविवार को भी दोपहर 2 से 5 बजे तक जारी रहेगा।

कार्यक्रम में महेश पोरवाल, राजेंद्र मेहता, रमेशचंद्र बरडिया, राजकुमार मेड़तिया, दिनेशचंद मेहता समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालन विकास बुबकिया, महेंद्र बंब, उत्कर्ष बुबकिया और अमरचंद बोहरा ने किया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button