google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : पेंशनर्स के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, सौ से अधिक वरिष्ठजन हुए लाभान्वित

पाली : राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा पाली और एएसजी नेत्र चिकित्सालय जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित पेंशनर भवन में निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिलाध्यक्ष सोहनलाल जोशी के सानिध्य में हुआ, जिसमें सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पेंशनर्स, उनके आश्रितों और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता दिनेश दवे ने बताया कि शिविर में 100 से अधिक पेंशनर्स ने निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श लिया। इनमें से करीब 20 वरिष्ठजनों को आगे उपचार और लेंस प्रत्यारोपण हेतु चयनित किया गया।

शिविर में एएसजी नेत्र चिकित्सालय जोधपुर के डॉ. शक्ति सिंह सिसोदिया ने बताया कि क्यू-लेसिक, रेटिना, ग्लूकोमा (कालापानी), भेंगापन, ऑक्यूलोप्लास्टी और कॉर्निया जैसे नेत्र रोगों की पहचान व उपचार के लिए अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य कर्मचारी व पेंशनर्स को आरजीएचएस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

राजस्थान पेंशनर समाज के सचिव शिवराम प्रजापत ने बताया कि “सेवा ही सर्वोपरि” की भावना के तहत संस्था द्वारा हर माह विभिन्न बीमारियों की रोकथाम हेतु इस तरह के निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनसे हजारों पेंशनर्स लाभान्वित हो रहे हैं। कोषाध्यक्ष इंद्रप्रकाश जांगीड़ ने बताया कि शिविर में डॉ. शक्ति सिंह सिसोदिया, डॉ. रामकिशोर चौधरी (ऑक्यूलोप्लास्टी विशेषज्ञ), विपिन सिंह राठौड़, सवाई सिंह सिसोदिया और महेशचंद कच्छावा ने चिकित्सा सेवाएं दीं।

शिविर में पेंशनर समाज के प्रमुख पदाधिकारी —
संरक्षक हस्तीमल अरोड़ा, परामर्शदाता कालूप्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष केशरसिंह राजपुरोहित, संयुक्त सचिव कमलप्रकाश शर्मा, गणपतलाल दवे (रोहट), नरपतसिंह कुंपावत, गौतमचंद शर्मा, राजेंद्र जैन, फरीद मोहम्मद, सुमेरसिंह चावड़ा, निर्मला शर्मा, तरुणलता राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स मौजूद रहे। शिविर के सफल आयोजन में पेंशनर समाज की पूरी कार्यकारिणी और एएसजी चिकित्सालय की टीम का विशेष योगदान रहा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button