google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यशिक्षा

पाली : तीन दिवसीय गणित मेला, 13 जिलों के 378 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए अभिनव गणितीय मॉडल, निर्णायक हुए प्रभावित

पाली : विद्या भारती जोधपुर प्रांत द्वारा आयोजित गणित मेला का दूसरा दिन गुरुवार को मंडिया रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। तीन दिवसीय इस गणित मेले में प्रदेशभर के 13 जिलों से आए 378 भैया-बहनों ने भाग लिया और अपने गणितीय ज्ञान एवं रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।

चार वर्गों में आयोजित प्रतियोगिताएँ
मेले के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
पहले चरण में शिशु वर्ग, बाल वर्ग, किशोर वर्ग और तरुण वर्ग के विद्यार्थियों ने गणितीय मॉडल्स प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए नवाचारपूर्ण मॉडलों को देखकर निर्णायकगण भी आश्चर्यचकित रह गए।

दूसरे चरण में प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 13 जिलों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने त्वरित गणना, तार्किक सोच और गणितीय समझ का शानदार प्रदर्शन किया।

दिन की शुरुआत वंदना सत्र और योग अभ्यास से
कार्यक्रम की शुरुआत वंदना सत्र से हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कर शरीर और मस्तिष्क को सशक्त बनाने का संदेश दिया। दिनभर चली प्रतियोगिताओं के बाद रात्रि सत्र में सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भारतीय गणितज्ञों के योगदान पर गर्व करें” – रवि कुमार
रात्रिकालीन सत्र में जोधपुर प्रांत संगठन मंत्री रवि कुमार ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि गणित केवल अंकों का खेल नहीं, बल्कि विचारों की सटीकता और अनुशासन का विज्ञान है।
उन्होंने कहा कि भारतीय गणितज्ञों के अनुसंधान और योगदान पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए और विद्यार्थियों को गणित को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

निर्णायकों की टीम और आयोजन में सहयोगी
गणितीय मॉडल प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में हेमंत पटेल, नरेश राखेचा, राजेंद्र जैन, किरण जांगिड़, राहुल आसरी, धनराज डाबी, भगवानदास बाबानी, प्रकाश पटेल, कैलाश शर्मा, अर्जुन सिंह और कैलाश गुप्ता शामिल रहे।
प्रश्न मंच में निर्णायक रहे हड़मंत, नवीन कुमार और सुरेश गर्ग।
पत्र वाचन प्रतियोगिता में कैलाल सोनी और अशोक सोलंकी, वहीं गणितीय प्रयोग प्रतियोगिता में पदमाराम पालीवाल, महेश और रविंद्र श्रीमाली निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे।

गणित मेला बना नवाचार और प्रेरणा का मंच
तीन दिवसीय गणित मेले में विद्यार्थियों ने न केवल गणितीय अवधारणाओं को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया, बल्कि यह भी दिखाया कि गणित जीवन का अभिन्न अंग है। इस अवसर पर प्रांत निरीक्षक भगवतदान, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रवीण जांगिड़, प्रांत संस्कृति बौद्ध प्रमुख किशनाराम, जिला सचिव चंदनसिंह राजपुरोहित, प्रधानाचार्य लादूराम सीरवी, वैदिक गणित विशेषज्ञ भगीरथ विश्वकर्मा, विश्वजीत सिंह, अनिल कुमार बिस्सा, हर्षिता परिहार, अशोक चौधरी, महेश व्यास सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button