पाली : मुस्लिम समाज का ऐतिहासिक सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न

पाली। सामाजिक संस्था मुस्लिम युवा फाउंडेशन समिति, पाली के तत्वावधान में शनिवार को गरीब नवाज तालीमी सोसायटी ग्राउंड, हैदर कॉलोनी में ऐतिहासिक सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 25 जोड़ों ने एक साथ निकाह पढ़कर जीवन के नए सफर की शुरुआत की।
यह पाली में आयोजित तीसरा “आम मुस्लिम समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन” था, जिसमें प्रत्येक निकाह मात्र 1 रुपए शुल्क लेकर कराया गया। इस अनोखी पहल ने सादगी, समानता और सामाजिक एकता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में शामिल ओलमा-ए-किराम ने अपने संबोधन में कहा कि इस्लाम सादगी का संदेश देता है और निकाह को आसान बनाना हर मुसलमान की जिम्मेदारी है। उन्होंने शादियों में दिखावे, फिजूलखर्ची और गैर-शरई रिवाजों को समाप्त करने पर जोर देते हुए समाज से सादगीपूर्ण विवाह की अपील की।
समिति के प्रवक्ता मोहम्मद खालिद कादरी ने बताया कि भामाशाहों के सहयोग से हर दुल्हन को 21 उपयोगी घरेलू वस्तुएं गिफ्ट में दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन की जिम्मेदारी मो. यासीन सबावत और एंकर आमिर राजा सोजत ने निभाई।
सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि मौलाना सय्यद मुहम्मद कादरी साहब (जयपुर) तशरीफ लाए।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और ओलमा हजरात भी मौजूद रहे।
लगभग 5000 लोगों ने एक ही पंडाल में भोजन ग्रहण कर सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में समिति के सैकड़ों पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मीडिया प्रभारी सैयद अबूबकर व सदाकत अंसारी ने बताया कि आयोजन में
चांद संजरी, शकील नागौरी, जहिर मकरानी, सत्तार पठान, इंसाफ सोलंकी, अकरम खिलेरी, रईस सोलंकी, हसन चौहान, अफजल पठान, वाहिद अशरफी, परवेज अंसारी, शाहिद पिन्नू, इकबाल भाटी, फारूक रंगीला, हाजी मोहम्मद सोलंकी, सद्दाम सिलावट, फैजान पठान, समीर गौरी, समीर सिपाही, यूसुफ तिलजीवाला, शहजाद सिलावट, इरफान कालू, अज्जू अंसारी, आमिर खान, सलीम मुबल्लिग, असगर कुरैशी, वसीम भाटी, मोहम्मद साजिद सहित अनेक समाजसेवियों का सहयोग रहा।

सामूहिक विवाह सम्मेलन ने न केवल आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवारों को राहत दी, बल्कि समाज में एकता, समानता और भाईचारे का सशक्त संदेश भी दिया। इस आयोजन को मुस्लिम समाज के लोगों ने “इंसानियत और इबादत का संगम” बताया।




