google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

गोपाल गौशाला सुरायता में संपन्न हुआ गौ कृपा महोत्सव-गौसेवा, संस्कार और अध्यात्म का संगम, जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री रहे मुख्य अतिथि

पाली : गोपाल गौशाला, सुरायता में रविवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में “गौ कृपा महोत्सव” का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में गो ऋषि संत नारायणदास महाराज एवं बाल संत हिमताराम महाराज के सानिध्य में आयोजन संपन्न हुआ, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला सत्र न्यायाधीश निहालचंद अरोड़ा, संजू कुलश्रेष्ठ, प्रवीण चौधरी, डॉ. चक्रधारी गौतम और धेनु रत्न हरनारायण सोनी सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। महोत्सव के दौरान गौभक्तों ने गौ पूजन कर लापसी का भोग लगाया, गौवंश की दिव्य झांकी का दर्शन किया और गौशाला परिसर का भ्रमण कर गौसेवा की व्यवस्थाओं की सराहना की।

मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री ने कहा कि “गाय भारतीय संस्कृति की आत्मा है, गौसेवा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि मानवीय कर्तव्य है। भाव से की गई सेवा ही सच्ची सेवा होती है।”

इस अवसर पर निहालचंद अरोड़ा ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए बताया कि गौसंग, गौसेवा और गोचिकित्सा से मंदबुद्धि बच्चों में सुधार और रक्त कैंसर जैसी बीमारियों में राहत के अद्भुत परिणाम देखे गए हैं। उन्होंने कहा कि “प्राकृतिक वातावरण में गोपालन करते हुए जीवन व्यतीत करना सर्वोत्तम जीवन है।” ओमप्रकाश लड्ढा ने कहा कि जब विदेशी हमारी संस्कृति और परंपराओं को अपनाते हैं, तभी हम उनकी सच्ची महत्ता को समझते हैं।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. चक्रधारी गौतम, डॉ. पंकज मूंदड़ा, दिनेश केला और सोनिया लाहोटी का सम्मान किया गया।
साथ ही उपस्थित दानदाताओं और गौभक्तों का बहुमान किया गया। महिला शक्ति को गौसेवा से जोड़ने के उद्देश्य से आशा मंत्री ने गो पूजन किया और समाज की महिलाओं से गौसंवर्धन में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशा मूंदड़ा ने किया। इस अवसर पर अनूप माछर, हेमाराम सोलंकी, प्रमोद वैष्णव, पीयूष शर्मा, सुरेंद्र माछर, नरेंद्र मच्छर, वेणीगोपाल लाहोटी, पंकज असावा, उर्मिला तापड़िया, किरण कोठारी, राधा लाहोटी सहित अनेक गौभक्त उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button