google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पाली में रसद विभाग का विशेष अभियान, नियम तोड़ने पर दुकानदारों पर लगा जुर्माना

दीपावली पर मिलावटखोरों और कम तौल करने वालों पर सख्त निगरानी शुरू

पाली : दीपावली पर्व पर मिठाई, सूखे मेवे और बेकरी उत्पादों में मिलावट व कम तौल जैसी अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग जयपुर के निर्देशानुसार पाली जिले में 13 से 19 अक्टूबर तक विशेष निरीक्षण अभियान शुरू किया गया है।

रसद अधिकारी मंजीत सिंह ने बताया कि अभियान के तहत गठित संयुक्त जांच दल — प्रवर्तन अधिकारी कमल कुमार पंवार, जितेंद्र सिंह और विधिक माप विज्ञान अधिकारी विष्णुदत्त जोशी ने सोमवार को पाली शहर के चार प्रतिष्ठानों — फैनजी मेवा, वेंकटेश एजेंसी, मां कृपा जनरल स्टोर और रामसुख पिटी — का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर कुल ₹7,500 का जुर्माना लगाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सभी दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों पर वजन संबंधी डिस्प्ले स्पष्ट रूप से लगाएं, बाट-माप उपकरणों का नियमित सत्यापन करवाएं, और डिब्बाबंद वस्तुओं पर सभी अनिवार्य विवरण अंकित करें।
नियमों की अवहेलना करने वालों पर विधिक मापविज्ञान अधिनियम 2009 और विधिक मापविज्ञान (डिब्बाबंद वस्तुएं) नियम 2011 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि वे मिठाई, मेवा या बेकरी उत्पाद खरीदते समय वास्तविक तोल जरूर जांचें। यदि किसी दुकानदार द्वारा धोखाधड़ी की जाती है, तो शिकायत टोल फ्री नंबर 1800-180-6030 या व्हाट्सएप नंबर 72300-86030 पर की जा सकती है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button