google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

वरिष्ठ नागरिक समिति की बैठक में देशभक्ति की गूंज, शहीदों को नमन और नए सदस्यों का हुआ सम्मान

पाली : वरिष्ठ नागरिक समिति की बैठक मंगलवार को करण सिंह चाली स्थित सभागार में डॉ. रामलाल मोहबारशा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समिति महामंत्री नरपत सिंह कुंपावत ने बताया कि अधीक्षक बांगड़ चिकित्सालय को दिए जाने वाले ज्ञापन पर विस्तार से चर्चा कर प्रस्ताव तैयार किया गया। इसके साथ ही पाली जिले की 35 शाखाओं का पत्रावली वितरण उपस्थित सदस्यों को किया गया।

बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष ने समाजसेवा में सक्रिय योगदान देने वाले दुर्गाराम सुथार, मोहम्मद फरीद और मुक्तन बक्स बागवान को समिति की ओर से सम्मानित कर नए सदस्य के रूप में मनोनीत किया। उपस्थित सभी सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया।

बैठक का विशेष आकर्षण रहा “देश के शहीदों को नमन” कार्यक्रम, जिसमें डॉ. के.एम. शर्मा, गणपत सिंह दहिया, गौतम चंद यति, सचिव दिनेश दवे, हिमताराम फुलवारी सहित अन्य सदस्यों ने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों के योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों के त्याग और बलिदान की भावना आज भी देश को प्रेरणा देती है।

बैठक के बाद समिति के सभी सदस्य शहीद स्मारक पहुंचे, जहां पुष्पांजलि अर्पित कर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।
इसके पश्चात समिति के वरिष्ठ सदस्य शांतिलाल जोशी के देहावसान पर श्रद्धांजलि दी गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

बैठक में उपाध्यक्ष कृष्णचंद्र जोशी, सुरेश मोहन शर्मा, विष्णु कुमार गोयल, गोपालदास मुंदड़ा, सुवालाल पेड़ीवाल, रामजीवन तापड़िया, नरेश शर्मा, सुरेश कुमार जालोरा, चिमनलाल वर्मा, घीसालाल अणकिया, श्रवणकुमार तंवर, जगदीश दुबे, सुमेरसिंह चावड़ा, गणेशाराम परमार सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अंत में महामंत्री नरपत सिंह कुंपावत ने आगंतुक सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभा का समापन किया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button