राजस्थान सरकार की पहल पर युवा प्रतिभाओं ने पेश किए 96 इनोवेटिव आइडियाज, तीन टीमों को मिला नगद पुरस्कार

पाली : राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (DoITC) तथा iStart राजस्थान की पहल पर मंगलवार को जिला परिषद सभागार पाली में iStart Ideathon 2025 का डिवीजन फिनाले उत्साह और नवाचार के माहौल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन राजस्थान नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RKCL) के सहयोग से किया गया।
मुख्य अतिथि जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि “सपने केवल देखने से पूरे नहीं होते, उन्हें साकार करने के लिए जी-जान से मेहनत करनी पड़ती है। आज का युग विचारों का युग है जहाँ हर समस्या अपने साथ समाधान भी लेकर आती है।”
उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर सोचकर नवाचार करें, और अपने विचारों को व्यवहार में उतारें। उन्होंने कहा कि “अथक परिश्रम ही प्रभावशाली सृजन की कुंजी है मेहनत और नवाचार मिलकर ही विकसित भारत की नींव रख सकते हैं।”
कार्यक्रम के दौरान रिक्लोनेशन एडटेक प्रा. लि. के फाउंडर एवं सीईओ राघव शर्मा ने स्वागत भाषण में कहा कि “iStart Ideathon 2025 जैसे आयोजन राजस्थान में नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती प्रदान कर रहे हैं, जिससे युवा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।”
इस अवसर पर आरकेसीएल समन्वयक पंकज कुमार और प्रोग्रामर प्रवीण भाटी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।

पाली डिवीजन के इस फिनाले में 96 टीमों ने अपने आइडिया प्रस्तुत किए, जिनमें से चयनित 26 उत्कृष्ट टीमों ने मंच पर अपने नवाचार पेश किए। प्रतिभागियों ने स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटलीकरण, कृषि और ग्रामीण नवाचार जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए।
निर्णायक मंडल में प्रो. विनीता अरोड़ा, उद्योगपति विनय बंब, मेंटर संदीप शर्मा और दिनेश उज्जवल (फाउंडर, गो गार्बेज) शामिल रहे।
मंच संचालन प्रो. आशा मूंदड़ा ने किया।
पुरस्कार विजेता टीमें — प्रथम पुरस्कार ₹25,000 – दिव्या डागा, राजकीय बांगड़ पीजी कॉलेज, पाली
द्वितीय पुरस्कार ₹15,000 – खुशी, राजकीय बांगड़ पीजी कॉलेज, पाली
तृतीय पुरस्कार ₹10,000 – पियूष एवं टीम, इमानुअल मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पाली
कार्यक्रम में एडीएम डॉ. बजरंग सिंह चौहान, सीईओ जिला परिषद मुकेश चौधरी, संयुक्त निदेशक (DoIT) राजेश कुमार चौधरी, एसीपी सज्जन खान, डीईओ राहुल राजपुरोहित, सोहनलाल भाटी सहित कई गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस आयोजन की सफलता में अभिषेक (सूचना सहायक), प्रशांत जोशी, जितेंद्र सियाग, राजू, फतेह सिंह, स्किलनेशन टीम और आरकेसीएल टीम का विशेष योगदान रहा।



