google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

विश्व मानक दिवस पर पाली कलेक्ट्रेट में अधिकारियों ने ली शपथ, गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के उपयोग और मानकीकरण को बढ़ावा देने का संकल्प

पाली : विश्व मानक दिवस 2025 के अवसर पर बुधवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पाली में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. बजरंग सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को मानकीकरण एवं गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान एडीएम डॉ. सिंह ने कहा कि “मानक केवल तकनीकी नियम नहीं, बल्कि जीवन में गुणवत्ता और विश्वसनीयता की पहचान हैं।” उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आह्वान किया कि वे अपने दैनिक जीवन में केवल मानकीकृत और आईएसआई प्रमाणित उत्पादों का उपयोग करें, ताकि समाज में गुणवत्ता और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़े।

शपथ में यह भी संकल्प लिया गया कि अधिकारी और कार्मिक अपने परिवारों एवं आसपास के लोगों को भी मानक उत्पादों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित और जागरूक करेंगे, साथ ही भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा चलाए जा रहे गुणवत्ता मिशन में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रभारी, कर्मचारी तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में गुणवत्ता के महत्व को रेखांकित करना और नागरिकों को मानक उत्पादों के उपयोग के माध्यम से सुरक्षित एवं विश्वसनीय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button